DNN सोलन (पूजा वर्मा)
04 जनवरी। सोलन जिला में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार जिला में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सोलन जिला में 19 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 1171 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उनमें से सोलन शहर में 01 मामला सामने आया है। नालागढ़ ब्लॉक में 03 मामले धर्मपुर ब्लॉक में 11 मामले वही सायरी ब्लॉक में 01 मामले जबकि अर्की ब्लॉक में 01 मामला सामने आया है। वही अन्य में 02 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सोलन जिला में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 90 पहुंच गई है।















