DNN सोलन ब्यूरो
12 सितंबर। सोलन जिला में कोरोना की चेन नहीं टूट रही है। लगातार इस चेन में बड़ी संख्या में कोरोना केस जुड़ रहे है। इस बढ़ती चेन में साथ जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी कम होती नहीं दिखाई दे रही है। इस चेन में शनिवार को भी नए मामलें जुड़ गए है। शनिवार को भी जिला में 59 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। इन 59 कोरोना संक्रमित मरीजों में 5 बच्चे भी है और शनिवार को अधिकतर मरीज कोरोना संक्रमित मरीजों के सम्पर्क में आने के बाद पॉजिटिव हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में अंडर प्रोसेस सैम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है। सीआरआई कसौली से आई रिपोर्ट के अनुसार जिला में 44 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकलें है। रैट (रैपिड एंटीजन टेस्ट) के माध्यम से 62 सैम्पलों में से 15 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकलें है, जबकि 1 सैम्पल डुप्लीकेट हुआ है।
उन्होंने बताया कि इन 59 कोरोना पॉजिटिव सैम्पलों में से सोलन से 23, परवाणू 12, बद्दी से 11, नालागढ़ से तीन, चंडी से 01, एमएमयू कुमारहट्टी से 09 मरीज संक्रमित हुए है। इनमे 29 डायरेक्ट कांटेक्ट, 17 आईएलआई, 06 एएनसी, 04 फ्ल्यू व 03 ट्रेवलर्स है। इन 59 सैम्पलों में 29 पुरुष, 02 ब्वॉय चाइल्ड, 25 महिलाएं व 03 फीमेल चाइल्ड है।















