DNN सोलन ब्यूरो
09 सितंबर। सोलन-खनोग सड़क पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा होने से टला है। इस रुट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। यह बस खनोग से सोलन की और आ रही थी। जैसी हो ब्रेक फेल होने का आभास चालक हो हुआ तो चालक ने थोड़ी दूर जाकर सड़क के किनारे पड़े पत्थर पर बस को टक्करा दिया। इससे चालक की सूझ-बुझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा है।
जानकारी के अनुसार सोलन – खनोग वाया मतीउल सड़क पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। यह बस खनोग से लगभग सवा आठ बजे सोलन की ओर रवाना हुई थी कि रास्ते में बस की ब्रेक फेल हो गई। बताया जा रहा है कि इस बस में लगभगत 30 के करीब लोग सवार थे। बस में सवार नंबरदार देवेंदर ठाकुर ने बताया कि यह बस कई बार खराब हो चुकी है। बुधवार को भी चालक की सूझ-बुझ के साथ एक बड़ा हादसा होने बचा है। बस की ब्रेक फेल होने के बाद जैसे ही इस बारे सवारियों को पता चला तो वह भी घबरा गए थे, लेकिन बस चालक ने इस दौरान अपनी मुस्तैदी दिखते हुए बस को सड़क के किनारे पड़े पत्थर से टककरा दिया। आरएम सोलन डिपो सुरेश धीमान का कहना है कि इस बस की अचानक प्रेशर पाइप फट गई थी।















