DNN सोलन
सोलन में 2 आत्महत्या हुई व एक 6 वर्षीय बच्चे की गिरने के कारण मौत हो गई। घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अलग अलग मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने सकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोलन सदर थाना के तहत ही 2 आत्महत्या व 1 बच्चे की गिरने के कारण मौत हुई है। सभी मामलों में पुलिस टीमें अलग अलग कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि चंबाघाट क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि एक होम गार्ड के जवान ने भी जहरीली चीज का सवन करके अपनी जीवन लीला समाप्त की है। इसके अलावा बसाल क्षेत्र में एक बच्चे की छत से गिरने के कारण मौत हुई है।















