सोलन के व्यापारी से नकली बैंक ड्राफ्ट देकर 6 लाख की धोखाधड़ी

Crime Himachal News National/International Solan

DNN सोलन 16 नवंबर

अब नकली बैंक ड्राफ्ट देकर भी धोखाधड़ी हो सकती है। ऐसा ही मामला सोलन में सामने आया है। जहां पर सोलन के व्यापारी के साथ करीब ₹500000 की ठगी ड्राफ्ट के माध्यम से की गई। जब व्यापारी ने ड्राफ्ट को बैंक में लगाया तो खुलासा हुआ कि यह ड्राफ्ट ही नकली है। जिसके बाद सोलन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ए.एस.पी. अशोक वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि रूपाली खेरा चंडीगढ़ हार्डवेयर राजगढ़ रोड सोलन ने पुलिस थाना सोलन पर शिकायत पत्र दिया कि इसकी फायर स्टेशन राजगड़ रोड़ सोलन के नजदीक चंडीगढ़ हार्डवेयर के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। 10 नवंबर को सतीश गोयल का झारमाजरी बद्दी से इसे दुरभाष के माध्यम से अपनी कंपनी के लिए हाइड्रोलिक हिंग्स की आपूर्ति के संदर्भ में बातचीत की ।

सतीश गोयल ने अपनी कंपनी के लिए इसे1400 हाइड्रोलिक हिंग्स सेट की आपूर्ति का आडर दिया। 11 नवंबर कोइसने सतीश गोयल द्वारा भेजे गई गाड़ी केचालक राहुल रघुवंशी को 5,17.526/- रुपए के हाइड्रोलिक हिंग्स की आपुर्ति दे दी। वहींचालक ने इसे 6,02,530 रुपए का डिमान्ड ड्राफ्ट प्रदान किया गया था। 12 नवंबर को जब इसनेउपरोक्त डिमान्ड ड्राफ्ट आहरण हेतु अपने बैंक में पेश किया तो संबंधित बैंक अधिकारी ने इसे बताया की प्रस्तुत किया गया डिमांड ड्राफ्ट नकली दस्तावेज है। इस सम्बन्ध में इसने बार-बार सतीश गोयल को दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद पाया गया। जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News