DNN सोलन
06 अगस्त हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 के.वी. एसाइड व बरोटीवाला फीडर की मुरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर 02 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 07 अगस्त, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक खेडा उपरला, खेडा उपरला-निचला, खोखरा, क्समवोवाल, बागबनिया, ब्राहमण, बैल्ली, हांडाकंुडी, पीरस्थान एवं औद्योगिक इकाइयां राज इंडस्ट्री, कृष्णा प्लास्टिक, जेनिथ, शिवा टेक्नो, सनलाइफ फार्मा, बारक, यूनाइटेड, बायोटेक, होटल ज्ञान्ज, श्रीनिवास, बाबा टेक्नोप्लास्ट, पैरामाउंट, पी.एम.डी बगबानिया आदि में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।















