DNN सोलन
28 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र नालागढ़ के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल नालागढ़ नम्बर-2 के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 30 अक्तूबर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक किरपालपुर, किरपालपुर कालोनी, डाडी भोला आदि एवं औद्योगिक इकाइयां हिमालयन गोल्डन, जे.बी, जे.बी. कंडक्टर, जगजीत फ्रोजेन फूड्स, इको इंडस्ट्रीज, कंगारू, म्युनिक्स, सिधार्था, एम्.टेक.ऑटो, कासटैक्स आलू टेक, हिम केम और रिया पैकर आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















