सोलन के विभिन क्षेत्रो में 03 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

02 सितम्बर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 260/66/33/11 के.वी. उप केन्द्र काठा के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता गुरूचरण सिंह ने दी।
गुरूचरण सिंह ने कहा कि 03 सितम्बर, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक साई, धर्मपुर, गुल्लरवाला, हाउसिंग बोर्ड 1, 2 और 3, ओमेक्स, अमरावती, कुडुआना, भुपनगर, भटोलीकलां, जुडीकलां, जुडीखुर्द, काठा, थाना, बसंतीबाग, बिलांवाली लबाणा, बिलांवाली गुजरा, दखनुमाजरा एवं आस-पास के क्षेत्रों तथा औद्योगिकी इकाईयों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News