सोलन के वार्ड 1 की यह सड़क बनी लोगों के लिए परेशानी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

विद्युत बोर्ड द्वारा करीब 2 महीने पहले खोदी गई सड़क अब तक ठीक नहीं हो पाई है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों में रोष है। पावर हाउस रोड को जोकि वार्ड नंबर 1 के तहत पड़ता है को करीब दो महीने पहले बिजली बोर्ड ने 33 केवी की केवल तार बिछाने के लिए खोदा था, लेकिन उसके बाद से यह सड़क खराब हो चुकी है और इसी ठीक करने की जहमत किसी ने नहीं उठाई है। धूल मिट्टी व कीचड़ से लोग बेहाल है। दो पहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से चलना खतरे से खाली नहीं है। वहीं पैदल चल रहे लोगों को कीचड़ व धूल का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर परिषद को इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है। दूसरी ओर बिजली बोर्ड अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने उपायुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों को इस बारे अनापत्ती प्रमाण पत्र के लिए पत्र लिखा व कार्य शुरू कर दिया। अहम बात यह है कि यह सड़क कुछ समय पहले ही करीब 2 लाख रुपए से ठीक की गई थी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली बोर्ड ने कार्य करने के चलते सड़क खोद थी जो कि अब उनके लिए मुसीबत बनती जा रही है। इस बारे में बोर्ड के अधिशासी अभियंता अशोक धीमान ने बताया कि 33 केवी कार्य के चलते उन्होंने इस कार्य को किया था। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को इस बारे अनापत्ती के लिए पत्राचार किया था, लेकिन उसका जवाब आने से पहले ही उन्होंने कार्य को शुरू कर दिया क्योंकि कार्य करना जरूरी था।
वहीं दूसरी नप कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि अब उनके संज्ञान में मामला आया है व बिजली बोर्ड से बात करके उचित कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि यदि विद्युत बोर्ड इसके लिए पैसा जमा करवाता है तो वह मार्ग को दुरुस्त कर देंगे।

News Archives

Latest News