सोलन के नालागढ़ में नैना चौजार ने दर्जनों लोगों के साथ थामा आप का दामन

Nalagarh Politics Solan

DNN सोलन

हिमाचल में आम आदमी पार्टी से लोगों के जुड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मंगलवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अजय दत्त की मौजूदगी में नालागढ़ क्षेत्र के नैना चौजार समेत दर्जनों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। बता दें कि नैना चौजार शाही परिवार से संबंध रखती हैं। जिनके माता और पिता भी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय थे। जबकि उनके मामा राजा विजेंद्र सिंह नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सन 1977 से 1993 तक विधायक रहे हैं । इससे पूर्व 1971 में राजा विजेंद्र सिंह लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं और उसके बाद 1977 और 1999 में वे मुख्य संसदीय सचिव चुके हैं। राजा विजेंद्र सिंह 1982 से लेकर 1989 तक मंत्री भी रह चुके हैं।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं से प्रभावित होकर लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले जहां हिमाचल के लोगों के पास राजनीति में कोई तीसरा विकल्प नहीं था अब वह आम आदमी पार्टी के रूप में पहले विकल्प के रूप में उभरा है। क्योंकि हिमाचल की जनता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं।

इसी सिलसिले में रोजाना सैकड़ों की तादाद में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से लोग जुड़ रहे हैं । जो पार्टी के लिए एक शुभ संकेत है और आने वाले दिनों में पार्टी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली का विकास पिछले 7 सालों में हुआ है उसी तरह से हिमाचल का विकास भी आने वाले समय में आम आदमी पार्टी करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस ने हिमाचल में 50 सालों से ज्यादा समय तक राज किया है लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाओं से महरूम रखा है इसलिए इन दोनों पार्टियों का वर्चस्व अब हिमाचल में खत्म हो गया है और जो यहां की भोली भाली जनता है वह समझ चुकी है कि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ विरासत और रसूखदारों की पार्टी है जो आम लोगों की ना तो कोई कद्र करती है और ना ही पार्टी में कोई महत्व देती है। इसलिए आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी ईमानदार और स्वच्छ छवि वाली पार्टी है जिसमें आम लोग देश हित में कार्य कर सकते हैं।

News Archives

Latest News