सोलन के नजदीक एक बाइक ट्रक की चपेट में आई 1 की मौत

Crime Solan

DNN सोलन

11 जुलाई । सोलन कालका मार्ग पर शमलेच के नजदीक एक बाइक सवार के ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है । मामले की जांच कर रही है।
शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और पुलिस जांच के बाद ही सही वजह सामने आ पाएगी। सपरून पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

News Archives

Latest News