सोलन के इन हिस्सों में  05 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

03 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 अगस्त को सोलन शहर की मधुबन काॅलोनी तथा कोटलानाला चैक में विद्युत लाइनों के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 05 अगस्त को प्रातः 11.00 बजे से सांय   3.00 बजे तक हाॅस्पिटल रोड, मधुबन काॅलौनी तथा कोटलानाला चैक के कुछ हिस्सों एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News