DNN सोलन
15 सितंबर। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत नालागढ़ शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां नालागढ़ नम्बर-1 के सहायक अभियंता सी.आर. वर्मा ने दी।
सी.आर. वर्मा ने कहा कि 17 सितम्बर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक नालागढ़ वार्ड नम्बर 1,4,5,6,7, फ्रेंड्स काॅलोनी, फौजी काॅलोनी, चुहूवाल, रख घनसोत, बंगला, काॅलोनी, एम.सी. पार्क, शीतला माता मंदिर, बर्फानी चैक, मेन बाज़ार एवं औद्योगिक इकाइयां लेज़र शेव, मिल्क प्लांट आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।















