सैलानियों से मेहमान की तरह पेश आएं फोटोग्राफर, अभद्र व्यवहार बर्दास्त नही, होगी कार्रवा

Kullu Others

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)
फोटोग्राफर यूनियन मनाली के अध्यक्ष दुर्गादत्त ने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान है। सभी फोटोग्राफर पर्यटकों से मेहमान की तरह पेश आएं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में सैलानियों से अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सैलानियों की ओर से यूनियन को अभद्र व्यवहार की शिकायत मिलने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दुर्गा दत्त मनाली में आयोजित फ़ोटोग्राफर यूनियन के वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान है। हम सभी को इन्हें मिलजुलकर बेहतर सुविधाएं प्रदान करनी है ताकि यह पर्यटक बार बार मनाली का रुख करे। उन्होंने कहा कि कई फोटोग्राफर यूनियन में पंजीकृत नहीं हैं, जिस कारण अभद्र व्यवहार की शिकायतों को निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जो भी फोटोग्राफर पर्यटन स्थलों में काम कर रहे हैं, वे यूनियन में पंजीकरण जरुर करवाएं। बिना पंजीकरण के किसी भी फोटोग्राफर को काम करना नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैलानियों की सुविधा अनुसार ही फोटोग्राफर काम करें। अपने कारोबार में इजाफा करने के चक्कर में सैलानियों को परेशान न करें। उन्होंने कहा कि यूनियन के सभी पदाधिकारी फोटोग्राफरों की कार्यप्रणाली की जांच रखे तथा सभी सदस्य भी अपने कर्तव्य का निर्वाहन ईमानदारी से करें।
उन्होंने कहा कि यूनियन की ओर से प्रशासन की हर सम्भव मदद की जाएगी और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
बैठक में उप प्रधान तारा चंद, सचिव तोत राम, चेयरमेन राजेश, वाइस चेयरमैन झाबे राम, कोष अध्य्क्ष भक्त राम, प्रवक्ता सेस राम, मुख्य सलाहकार डुगल नेगी, भीमी राम, डोले राज, चुनी लाल, सलाहकार अमर सोलंकी, ठाकुर प्रेमी, प्रेम प्रकाश, केहर सिंह, गोपाल जोशी, अमर सिंह, जीत राम, इंद्र, सुनील, रोशन, मंगल, संयोजक सुरेश ठाकुर व जगदीश ठाकुर, एओ दौलत व सीओ लाल चन्द, अड्डा इंचार्ज सुभाष, नवीन, निशु, पवन, राजू, जेके, हुक्म, जीत, झाबे, बीजू, केशु, बबलू, शेर सिंह, तारा चन्द, किशन, केशव, नीलू, श्रीसेन, रोशन, राजेन्द्र, ठाकुर दास, शिव, भाग चन्द, चन्द्र कांत व प्रेम चन्द उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News