DNN शिमला
सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा सेना में भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा के केंद्र में बदलाव किया गया है। यह जानकारी निदेशक भर्ती कर्नल विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि 29 जुलाई 2018 को सेना में भर्ती के लिए परीक्षा अब राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पोर्टमोर, कार्ट रोड, शिमला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा राजीव गांधी राजकीय डिग्री महाविद्यालय, चौड़ा मैदान, शिमला में आयोजित की जानी थी।
कर्नल गुप्ता ने कहा कि इस परीक्षा में 3 मई 2018 से 9 मई 2018 तक शिमला जिला के रामपुर में आयोजित भर्ती रैली से चुने गए उ मीदवार भाग ले पाएंगे। उन्होंने सभी चयनित उ मीदवारों से आग्रह किया कि वे 29 जुलाई 2018 को अपने प्रवेश पत्रों के साथ राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पोर्टमोर, कार्ट रोड, शिमला में प्रात: 4.00 बजे उपस्थित हों।


















