सेना की 27 जून की खुली भर्ती लिखित परीक्षा कोरोना संकट के चलते स्थगित

Kullu Others

DNN कुल्लू

16 जून। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि वर्ष  2020-21 के लिए सेना की खुली भर्ती 1 मार्च से 12 मार्च, 2021 तक सीएच सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान में आयोजित की गई थी। यह खुली भर्ती जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पिति के नवयुवकों के लिए सैनिक सामान्य डयूटी (जी.डी) सैनिक लिपिक/ स्टोर कीपर तकनीकी और हिमाचल प्रदेश के सभी जिला के नवयुवकों के लिए सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन),सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदो केे लिए की गई थी। इसके लिए लिखित परीक्षा 27 जून, 2021 को पड्डल मैदान मंडी (हि.प्र.) में निर्धारित की गई थी जो कोविड-19 (कोरोना वायरस) के बढ़ते दुष्प्रभाव के कारण दोबारा स्थगित कर दी गई है। अब यह लिखित परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को वल्लभ गवर्नमैंट काॅलेज मंडी (हि.प्र.) में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने री-मेडीकल में पास हुए बचे हुए 55 उम्मीदवारों को जो अभी तक अपने मूल दस्तावेज जमा नहीं करा पाएं हैं, कोेे सूचित किया है कि वे एआरओ मंडी हि. प्र. में अपने मूल दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करें। एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

News Archives

Latest News