सुशासन सप्ताह के तहत नंगड़ां में विशेष शिविर आयोजित

Himachal News Others Una
DNN ऊना
22 दिसम्बर – सुशासन सप्ताह के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत नंगड़ां में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में नंगड़ा व फतेहपुर पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया जिसमें 68 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा विकास खंड ऊना के तहत आठ प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबंधित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
एनजीजी पाॅवर टैक में भरें जाएंगे हेल्पर के 15 पद
ऊना, 22 दिसम्बर – मैसर्ज़ एनजीजी पाॅवर टैक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोला माजरा द्वारा हेल्पर के 15 पद पुरूष वर्ग में भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि हेल्पर के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 10 हज़ार 500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018466008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-0-

News Archives

Latest News