DNN धर्मशाला
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह विधानसभा का योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास मेरी प्रतिबद्धता है। विकास की प्रक्रिया में सभी लोगों की भागीदारी तय बनाने और सब तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए गये हैं। परमार आज बुधवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के अक्षैणा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विश्रामगृह में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत बोल रहे थे।
परमार ने अक्षैणा में 150 लोगों समस्याओं को सुना और लगभग सभी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
परमार ने कहा कि कि जनकल्याण सरकार प्राथमिकता है और सरकार के साथ साथ समाज सेवी संस्थाओं का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाओ को समाज मे बेहतर कार्य करने के लिये सरकारी सहयोग भी समय समय पर उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने भागवत समाज सेवा समिति के प्रवासों की सराहना करते हुए 1 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ने कहा कि उन्होंने कहा कि सुलह का योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 कल्याणकारी योजनाओं का बजट में प्रावधान किया है। इनको मिशन के रूप में धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के आरम्भ होने से प्रदेश में विकास की नई शुरूआत हुई है और प्रदेश के सभी लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सुलह विधान सभा क्षेत्र विकास की नई बुलंदियों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019-20 के बजट में 15 नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के शुरू होने से लोगों को लाभ मिलेगा।
परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के शासन काल में गरीब व कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए अभूूतपूर्व काम हुए हैं। सरकार की प्राथमिकता पिछड़ों को समाज की मुख्यधारा में लाकर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाना है। इसी प्रकार प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गरीबों, किसानांे, महिलाओं, युवाओं तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के नागरिकों और मजदूरों के लिए कई नई योजनाएं शुरू की हैं।
इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने संगम पैलेस अरला में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री सुखदेव मसंद, चन्द्रवीर, तनु भारती, पंचायत समिति के अध्यक्ष सुनील मेहता, प्रधान नौरा विकास धीमान, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।















