DNN सुबाथू
कसौली विधानसभा के सुबाथू (Sabathu ) में कांग्रेस (congress) पार्टी कार्यालय का शुभआरम्भ पार्टी के विरिष्ट नेता राजेन्द्र प्रसाद व गोरखा समाज सभा के पूर्व अध्यक्ष रतिराम द्वारा किया गया । इस अवसर पर संजय कुमार ने कसौली से कांग्रेस प्रत्यशी विनोद सुलतानपुरी से प्रभावित होकर पार्टी को जॉइन किया। आज के समारोह में कसौली सोशल मीडिया के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा , जोन अध्यक्ष दीपक बेंस , महिला कांग्रेस की महासचिव वंदना कंवर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जसविंदर कौर , सुबाथू कांग्रेस के महासचिव पुष्प अग्रवाल , पंकज गुप्ता , परविंदर सिंह ,कृष्ण गोपाल बहल, सुबाथू एससी सेल के अध्यक्ष मनोज कुमार मंगा ,संजीव कुमार , सुबाथू सोशल मीडिया कांग्रेस की अध्यक्ष दिव्यानि बेहल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस मौके पर कसौली सोशल मीडिया के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस क्षेत्र के विकास कार्यों में गति आने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर यहां पर युवा नेता विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव मैदान में उतारा है और इसका पार्टी को भरपूर लाभ मिलेगा।















