#सुबाथू छावनी अस्पताल में 22 फरवरी को रक्तदान शिविर

Others Solan

DNN सुबाथू (सोलन)

18 फरवरी। छावनी अस्पताल सुबाथू में 22 फरवरी (सोमवार) को प्रेस क्लब सुबाथू के सौजन्य से जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 14 जीटीसी के कमांडेंड ब्रिगेड़ियर एचएस संधू मुख्यतिथि एंव सीईओ सुबाथू दिवांशु चौधरी विशेष अतिथि रहेंगे। प्रेस क्लब सुबाथू के महासचिव जोगिंद्र कुमार ने बताया की जिला अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए प्रेस क्लब ने सुबाथूवासियों के सहयोग से इस महादान शिविर का आयोजन रखा है। जिससे मुश्किल घड़ी में किसी की जींदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने आग्रह किया है की रक्तदान देने के लिए 9805701231 पर संपर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News