DNN मंडी (हेमलता)
मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में एक स्कूटी चोरी हो गई । चोरी की यह घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है । जिसमें चोर ने दिनदहाड़े मौका पाते ही स्कूटी चोरी कर दी और वह उसे लेकर मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर शिकायत मिलने के बाद सुंदरनगर पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है ।पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस चोर को गिरफ्तार कर लेगी।
पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत छातर गांव में एक व्यक्ति की उस के रिस्तेदार के घर के बाहर से स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। वही चोरी की वारदात घर के बाहर लगे कैमरा में कैद हो गई है जिससे प्रतीत हो रहा है कि कोई शख्स मौके से स्कूटी को भगा कर ले गया है जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाना सुंदरनगर को दे दी है। वहीं पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए पीड़ित संजय कुमार पुत्र टेकचंद गांव छातर ने बताया कि मंगलवार सुबह वह गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर गया था उसी दौरान उसने घर के बाहर एचपी 31बी 3698 स्कूटी को खड़ा किया। और घर के अंदर चला गया वह वापिस आया तो घर के बाहर से स्कूटी गायब थी वहीं जब घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो उसमें किसी अज्ञात शख्स द्वारा घर के बाहर से स्कूटी चोरी कर ली गई है जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवा दी है। वहीं उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जिस व्यक्ति ने उसकी स्कूटी को चुराया है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।















