DNN सोलन (मोहन ठाकुर) 19 फरवरी।
क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन आने के बाद अब सीआर सिस्टम और पोर्टेबल अट्रासाउंड मशीन भी पहुंच गई है। क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन की और से दोनों मशीनों के लिए लगभग 37.5 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है।
वही जिला अस्पतालमें अब अत्याधुनिक मशीनों के आने से जहां मरीजों को लाभ पहुंचेगा वहीं चिकित्सक को भी डायग्रोज करने में भी आसानी होगी। साथ आने वाले अगले लगभग सात दिनों में यह दोनों मशीनें कार्य करना शुरू कर देगी। सीआर सिस्टम में खास बात यह है कि मशीन से मेमोग्राफी भी आसानी से हो पाएगी। अब तक मेमोग्राफी फिल्म को पुराने तरीके से परानी में धोकर निकाली जा रही थी। सीआर सिस्टम के बाद अब मेमोग्राफी बिल्कुल आसान हो जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन ने पोर्टेबल अट्रासाउंड मशीन लगभग 17.55 लाख रुपये में खरीदी गई है। इस मशीन से मरीजों को बेड पर ही अट्रासाउंड टेस्ट उपलब्ध हो पाएंगे। वही दूसरी और बीमारी से ज्यादा ग्रस्ति मरीजों को पोर्टेबल अट्रासाउंड मशीन का बहुत ज्यादा लाभ पहुंचेगा।
जबकि सीआर सिस्टम लगभग 19.95 लाख रुपये में खरीदा गया है। इस मशीन से एक घंटे में तकरीबन 100 फिल्म निकालने की क्षमता है। वर्तमान में अस्पताल में लगा सीआर सिस्टम केवल 30 फिल्म ही निकाल पाता है। लेकिन अब जिला अस्पताल में सीआर सिस्टम आने से मरीजों को काफी लाभ पहुंचेगा। इसी के साथ मेमोग्राफी भी आसानी से हो पाएगी।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा से बात करने पर उन्होने बताया कि सीआर सिस्टम और पोर्टेबल अट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में बहुत जल्द ही मिलेगी। अस्पताल में तकरीबन 37.5 लाख रुपये की राशि से खरीदी आधुनिक मशीनें लगाई जा रही है। इससे अस्पताल में आए हुए मरीजों कोई इसका काफी लाभ होगा।















