DNN नाहन
16 फरवरी। शहर के अस्पताल राउंड की सड़क पर स्थित सीएमओ सिरमौर आवास के पुराने स्टोर में आज दोपहर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने से स्टोर में रखा सामान राख हो गया। घटना दोपहर अढाई बजे के आसपास की है। स्टोर में पुराने टायर, प्लास्टिक की बोतलें आदि समान था, जो आग की भेंट चढ़ गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग काबू पाया।
उधर फायर अधिकारी रामकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आग से स्टोर में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया है। जबकि 20 लाख की संपदा को बचा लिया गया है।















