सीएम 8 को धर्मपुर वि.स में करेंगे करोड़ों की योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

07 सितंबर। मुख्यमंत्री  जय राम ठाकुर 8 सितंबर को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुर और चोलथरा में करोड़ों रुपये की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सहायक आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पूर्वाहन साढ़े 11 बजे सिद्धपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के नींव पत्थर रखने और लोकार्पण के उपरांत वहां प्रगतिशील हिमाचल- स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस मौके मुख्यमंत्री बाबा कमलाहिया वेबसाइट का शुभारंभ भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि उसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर बाद सवा दो बजे चोलथरा में विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन  के बाद वहां आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका सायं 5 बजे शिमला प्रस्थान का कार्यक्रम है।

Latest News