सिराज के छतरी गांव में लगी आग की भेंट चढ़े 3 मकान

Kullu Others
DNN आनी (चमन शर्मा)
सीएम जयराम ठाकुर के गृहक्षेत्र में रात को लगी आग ने खूब तांडव मचाया। सिराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी गांव में बुधवार रात को भीषण अग्निकांड में तीन मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। 
इनमें तीन दुकानें, एक ढाबा व एक डाकघर चलते थे। भड़की आग पर काबू पाने के लिए तीन स्लेटपॉश मकान तोड़े गए। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन 90 लाख की सम्पत्ति को राख कर गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार प्राचीन मगरू महादेव मंदिर के पास हुए इस अग्निकांड में मंदिर पूरी तरह सुरक्षित है। यदि स्लेटपॉश मकान न तोड़े जाते तो साथ लगते घर भी रातो-रात जलकर राख हो जाते।  एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि घटना में प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि प्रदान दी जा रही।

News Archives

Latest News