DNN नाहन
2 1मई । हिमाचल प्रदेश में 2022 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने जिला सिरमौर में चुनाव करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत बचत भवन नाहन में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला में निर्वाचन अधिकारियों, जिनकी ड्यूटी 2022 में होने वाले चुनावों में होगी, उनको ट्रेनिंग दी गई। कार्यशाला में एक्सपर्ट नामांकन से लेकर चुनाव की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला में चुनावी वर्ष के लिए मतदाता सूची, कानूनी प्रावधान और चुनाव आयोग के अद्यतन निर्देश, नामांकन, जांच, मतदान दल, मतदान दिवस की व्यवस्था, सुरक्षा, प्रोटोकॉल, भंडारण, मतदान प्रक्रिया पर नवीनतम निर्देश और नोडल व सेक्टर अधिकारी और मतदान स्टाफ के कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अगले चरण की चुनावी कार्यशाला जुलाई माह में आयोजित की जाएगी। राम कुमार गौतम, जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर बता दें कि सिरमौर जिला में 5 विधानसभा क्षेत्रों में 3 लाख 86 हजार 690 मतदाता है, जिनमें 2 लाख 18 हजार 43 पुरूष व 1 लाख 84 हजार 847 महिला मतदाता शामिल हैं।















