DNN नाहन
सोलन जिला मुख्यालय के साथ लगते ओछ्घाट क्षेत्र में सुबह सवेरे एक बड़ा हादसा टल गया। सोलन के साथ सिरमौर जिला के नारग के नौरा के समीप एक निजी बस खाई में गिरने से बच गई। इस निजी बस में करीब 30 लोग सवार थे, जो कि सभी सुरक्षित है। यह बस कोट से सोलन को वाया ओछ्घाट होते हुए नारग आ रही थी। गनीमत रही कि इस बस हादसे में किसी भी व्यक्ति को जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार बस ओछ्घाट से आ रही थी कि नौरा के पास सड़क में दूसरी तरफ से आ रही गाडी को साईड देते समय सड़क धसने से बस का अगला पहिया नीचे की तरफ हो गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते होते टला।
बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत के कारण यह हादसा हुआ है। अगर यह बस नीचे गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कुल मिलाकर आज एक बड़ा हादसा टल गया अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।















