DNN पांवटा साहिब
21 अप्रैल। पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक वक्ति के कब्जे से 95 कैप्सूल बरामद किए। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति गांव उपरला जगतपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति नशीले कैप्सूल अपने घर में बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है।
उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके रिहायशी मकान पर दबिश दी और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके मकान के अन्दर से 95 नशीले कैप्सूल वरामद हुए। इस पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत के अन्तर्गत मामला दर्ज कर के उसे गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी को न्यायालय पांवटा साहिब में प्रस्तुतकर के 25 अप्रैल तक पुलिस रिमांड लिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी ओमपति जमवाल ने की है।















