सिरमौर में ई-रिक्शा चालक नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार

Crime Sirmaur

DNN नाहन।

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में पुलिस की एसआईयू टीम ने एक ई-रिक्शा चालक को 425 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू सिरमौर की टीम को गुप्त सूचना मिल रही थी कि एक ई- रिक्शा चालक खालिद मोहमद पुत्र जुल्फाम अली निवासी पांवटा साहिब अपने ई रिक्शा में नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है। इसी सूचना के आधार पर एसयूआई की टीम के हेड कॉन्स्टेबल राकेश, आरक्षी सोहब व जसविंदर की टीम ने विश्वकर्मा चौंक पर आरोपी का ई रिक्शा रुकवा कर तलाशी ली, तो इसकी ई- रिक्शा की सीट के नीचे कागज में अलग-अलग 300 व 125 नशीले केप्सूल बरामद हुए। इस पर एसआईयू की टीम ने आरोपी खालिद के खिलाफ मामला दर्ज कर पांवटा साहिब पुलिस के हवाले किया।
उधर डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News