सिरमौर पुलिस ने चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

Crime Sirmaur

DNN राजगढ़ (शर्मा)

राजगढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति से लगभग 1 किलो 267 ग्राम चरस पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि चंदोल सड़क पर कोट नामक स्थान के पास पुलिस दल गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस की नजर पैदल जा रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। पुलिस को देखते ही पैदल जा रहे रूप सिंह घबरा गया और बैग फैंक कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इसे दबोच लिया, इसकी बैग में 1 किलो 267 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News