सिरमौर के इस क्षेत्र में फैल रहा है नशे का कारोबार

Crime Sirmaur

 

DNN नाहन
कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज व  पूर्व महासचिव शिलाई युवा कांग्रेस सुनील चौहान, शिल्लाई युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कवर ठाकुर ,लोकसभा महासचिव अत्तर कपूर  कफोटा ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान ,विपुल शर्मा ,अनिल शर्मा ,संजू पुंडीर ,सुनील पुंडीर ,अनिल तोमर ,सशि कपूर ,जय सिंह ठाकुर ,अरुण राणा ,पदम् नेगी ,जगपाल ठाकुर ने आरोप लगाया है कि शिलाई विधानसभा के सतौन से लेकर टिम्बी तक जगह जगह नशा का कारोबार चला रहा। जिससे युवा प्रतिदिन नशे की गिरफ्त में आ रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत में फंसने के कारण क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढऩे की संभावना है। उन्होंने एसपी सिरमौर से इस क्षेत्र में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस ने जल्द इस दिशा में कुछ नहीं किया तो कांग्रेस व युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरेंगी।

 

 

 

 

News Archives

Latest News