DNN बद्दी ( आदित्य)
हिमाचल प्रदेश के 2022 के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। जिसके चलते आज बद्दी में आम आदमी पार्टी ने भूड़ बैरियर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और आने वाली 23 तारीख को कांगड़ा में होने जा रहे रोड शो को लेकर चर्चा की। इस मौके पर पंजाब के रोपड़ विधानसभा से विधायक दिनेश चड्ढा और हिमाचल प्रदेश प्रभारी कुलवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की । साथ ही हर गांव में जाकर लोगों को जोड़ने के लिए कहा इस कार्यक्रम के दौरान दून की पहाड़ी पंचायत साईं के उपप्रधान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए रोपड़ विधानसभा से विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा की प्रदेश की भाजपा सरकार मंडी में हुए रोड शो के बाद घबरा गई है और बौखलाहट में अब घोषणाएं कर रहे हैं ।जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार पहले ही 2 राज्यों में 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दे रही है । हिमाचल की सरकार लोगों को लुभाने का काम कर रही है । वहीं हिमाचल प्रदेश प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि कांगड़ा में होने जा रही रैली को लेकर आज समीक्षा की गई और कुछ नए कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा गया और कांगड़ा की रैली में इस बार मंडी से ज्यादा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कांगड़ा पहुंचेंगे और आम आदमी पार्टी टिकट को स्टेटस देख कर नहीं देती वह सर्वे करवा कर ही कैंडिडेट को उतरती है।















