सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से जारी किए 25.88 लाख रुपए

Mandi Politics

DNN मंडी 15 मई।

सांसद प्रतिभा सिंह ने वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए सांसद निधि से पहली किश्त जारी कर दी है। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्याें के लिए 25.88 लाख रुपये की राशि जारी की है। यह जानकारी सांसद प्रतिभा सिंह के मीडिया प्रभारी   गुरमुख सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा क्षेत्र द्रंग, सराज, मनाली, करसोग, सरकाघाट और मंडी संसदीय क्षेत्र की अन्य विधानसभओं की ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्याें के लिए 25.88 लाख रुपये की राशि जारी की है।

News Archives

Latest News