WATCH VIDEO and READ NEWS………..

DNN सोलन
दिव्यांग बच्चे भी स्कूलों में सहज महसूस करें, इसके लिए उन्हें दिव्यांग सहयोगी उपकरण प्रदान किए गए ताकि वह सामान्य बच्चों की तरह अपनी शिक्षा ले सकें। इसी कड़ी में डाइट सोलन में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 45 दिव्यांग बच्चों को प्रिंसिपल डाइट संजीव ठाकुर ने सहायक उपकरण बांटे।
इस अवसर पर बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि सोलन जिला में एसएसए के तहत 551, जबकि आरएमएसए के तहत 155 दिव्यांग छात्र-छात्राएं जिला के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को जिलाभर से चयनित 45 बच्चों सहायक उपकरण प्रदान किए गए ताकि दिव्यांग बच्चे सहायक उपकरणों की मदद से नॉमल जीवन जी सकें।
इन उपकरणों के लिए 60 फीसदी केंद्र सरकार और 40 फीसदी प्रदेश सरकार का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग खर्च रहा है। दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण तैयार करने वाली कंपनी एलीमको से आए डॉ. सचिन कनौजिया ने बताया कि सोमवार को डाइट नाहन में और मंगलवार को सोलन में और बुधवार को डाइट शिमला में दिव्यांग सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में डाइट के माध्यम से सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।

















