सहकारी सभाओं को मांग के अनुरूप अपनानी होगी आधुनिक तकनीक

Politics Solan

DNN सोलन 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में सहकारिता के माध्यम से दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। डॉ. सैजल आज सोलन जिला के कु हारहट्टी में 65वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय सहकारी स मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम का आयोजन सोलन जिला सहकारी विकास संघ सीमित द्वारा किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि सहकारी सभाओं को वर्तमान समय की मांग के अनुरूप न केवल आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा अपितु देश-विदेश में सहकारिता के क्षेत्र में आ रही नवीनताओं को भी समझना होगा। इसके लिए जहां प्रदेश एवं जिले में कार्यरत सहकारी सभाओं को अपनी जानकारी अद्यतन करनी होगी । वहीं गहन प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल को भी निखारना होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का समुचित उपयोग कर विभिन्न सहकारी सभाएं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

 

News Archives

Latest News