सर्पदंश से बिलासपुर निवासी कामगार महिला की मौत

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़ (रेखा शर्मा)
उपमंडल नालागढ़ के बागवानियां स्थित एक कंपनी में कार्यरत महिला की सांप के काटने से मौत हुई। कामगार महिला को अंदाजा भी नहीं था कि जिस स्टोर रूम में उसका रोज आना जाना है उसका काल आज उसे डसने वहीं बैठा है। महिला की मौत के बाद कंपनी में भी सन्नाटा पसरा है और कंपनी के अन्य कामगार बुरी तरह से डरे हुए हैं। मृतक महिला की पहचान पूनम कुमारी (36)  हुई। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार पूनम कुमारी रोजाना की तरह कंपनी में काम कर रही थी। जब वह कोई सामान लेने स्टोर रूम में गई तो वहां मौजूद एक सांप ने महिला को काट लिया। जिसके बाद तुरंत महिला को उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला के पति बृज लाल ने बताया कि कंपनी से फोन आया कि पूनम को सांप ने काट लिया है जिसे अस्पताल उपचार के लिए लाया जा रहा है लेकिन उपचार से पहले ही मौत हो गई। थाना नालागढ़ पुलिस ने महिला का सीएचसी नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि एक महिला की सांप के काटने से मौत हुई जिसके बाद महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

News Archives

Latest News