सर्कुलर रोड पर पकड़ी चरस

Crime Solan

डीएनएन सोलन
सोलन के सर्कुलर रोड पर एसआईयू की टीम ने एक युवक से चरस बरामद की है। युवक रामपुर का कहने वाला है और आधी रात को यहां से पैदल जा रहा था। एसपी मोहित चावला ने बताया कि राहुल एक बैग उठाकर पैदल जा रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पीछे भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और चैक करने पर बैग के अंदर से 680 ग्राम चरस बरामद की। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News