सरकार का बड़ा फैंसला वीआईपी सुविधाएं बंद

Himachal News Others Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधायकों को वीआईपी सुविधाएं बंद कर दी गई है। मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में विधायकों के साथ एक बैठक की और इस दौरान यह फैसला लिया गया।
चंडीगढ़ व दिल्ली स्थित हिमाचल सदन और हिमाचल भवन में रहने पर अब विधायकों को किराया आम लोगों की तरह चुकाना होगा सरकारी गेस्ट हाउस में भी उन्हें नागरिकों की तरह सुविधा मिलेगी।
विधायक दल की बैठक में विधायकों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की और रणनीति तैयार की गई।

News Archives

Latest News