समाज में भावनात्मक एकता और सद्भावना अत्यंत आवश्यक- उपायुक्त चंबा

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
20 अगस्त प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस उपलक्ष पर इस दिन को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। आज जिला स्थित बजत भवन के सभागार में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना लोगों के विवादों, समस्‍याओं को बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने का संकल्‍प भी लिया।

News Archives