समाज की भलाई के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक : डॉ. मारकण्डा

Politics Solan

DNN सोलन

कृषि, जनजातीय विकास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की बेहतरी तथा विकास के लिए बेटी है अनमोल एवं बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं का सफल कार्यान्वयन अत्यंत आवश्यक है। डॉ. रामलाल मारकण्डा गत दिवस सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाटकोट में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स मानित एवं लाभ प्रदान करने के उपरांत संबोधित कर रहे थे। डॉ. मारकण्डा ने कहा कि समाज की भलाई के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें उनके अधिकारों की समुचित जानकारी प्रदान कर रही है। महिला कल्याण के लिए वर्तमान राज्य सरकार ने अनेक सफल योजनाएं कार्यान्वित की हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा बेटी है अनमोल जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं के कार्यान्वयन से लोगों को ऐसी विभिन्न जानकारियां प्रदान की जा रही हैं जो लड़कियों के लिए आवश्यक हैं। डॉ. मारकण्डा ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल योजना के तहत गांव ज्यावला की आरती पुत्री मीना, गांव निचली बेहली की छवि पुत्री यशवंती, गांव बनोट की साक्षी पुत्री शकुंतला तथा गांव ज्यांलग की प्रकृति पुत्री आशा को 10-10 हजार रुपये की एफडी प्रदान की। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कोठी गांव की उमा देवी की पुत्री तृषिका, गांव उच्चा गांव की सपना की पुत्री तृषा, गांव हाटकोट की ज्योति की पुत्री अमायरा, मुक्ता की पुत्री सनाया तथा इसी गांव की अनीता की पुत्री आर्या को प्रमाण प्रदान कर स मानित किया।

डॉ. मारकण्डा ने इस अवसर पर साई गांव के सुंदर लाल को राहत राशि के रूप में एक लाख रुपये तथा मान गांव की कमला देवी को राहत राशि के रूप में 65 हजार रुपये के चैक प्रदान किए। इस वर्ष बारिश के मौसम में सुंदर लाल के रिहायशी मकान को 80 प्रतिशत तथा कमला देवी के रिहायशी मकान को 65 प्रतिशत क्षति पहुंची थीं। कृषि मंत्री ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड भी वितरित किए। डॉ. मारकण्डा ने इससे पूर्व क्षेत्र की कन्याओं का अन्न प्राशन्न संस्कार भी संपन्न करवाया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

 

News Archives

Latest News