समय से निपटाए अपने काम, जिले के इन क्षेत्रों में इस दिन रहेगी बिजली गुल

Others Solan

DNN सोलन

08 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 अक्तूबर, 2020 को 11 केवी शामती फीडर की एचटी विद्युत लाईनों का ओच्छघाट के समीप सामान्य रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 09 अक्तूबर, 2020 को इसके अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों कालाघाट, धौलांजी, टटूल, मोलों तथा क्यार व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News