समय पर करें बिजली बिल का भुगतान, शिकायत हो तो करें संपर्क

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

9 जून। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने उपमंडल सिद्धपुर (योल) के अधीन आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी उपभोक्ता को समय पर बिजली बिल प्राप्त नहीं हो रहा या बिजली बिल से संबंधित कोई शिकायत है तो उपभोक्ता उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-246394 या ईमेल  esdsidhpur@gmail.com  पर भी बिल से संबंधित शिकायत कर सकते हैं।
उन्होंने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि अपने बिजली के बिल लंबित न रखें और समय से उनका भुगतान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि बिजली के बिल बिजली बोर्ड की वेबसाइट या पेमेंट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भी जमा करवाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समय पर बिल अदा न करने की स्थिति में बिना आगामी सूचना के नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा।

News Archives

Latest News