DNN सोलन
तार फैक्टरी क्षेत्र में एक कमरे में जुआ खेल रहे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 13700 रुपए की नकदी बरामद हुई है।
सोलन की सपरून पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि गश्त के दौरान पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक युवक मनीष के कमरे में छापा मारा और वहां पर 3 लोगों दीप सिंह, महेश कुमार व धन बहादुर को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से ताश के पत्ते व 13700 रुपए बरामद हुए है। सभी आरोपी नेपाली मूल के है।















