DNN सोलन
28 अक्टूबर सनशाईन पब्लिक स्कूल बरूणा में स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नोडल अधिकारी रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर रमेश शर्मा ने बच्चों को संविधान और मताधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई।
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में स्कूल की पांच टीमों ने भाग लिया जिसमें अनुराधा व अमनप्रीत की टीम प्रथम, अभिनव व मुस्कान की टीम द्वितीय तथा तानिया व रवनीत टीम तृतीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम के उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने बारे रैली भी निकाली गई।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनोख सिंह, स्कूल के प्रबंध निदेशक कुलवंत राणा, सुरेन्द्र सैणी सहित स्कूल के अध्यापक व बच्चें उपस्थित थे।
.0.















