सतपाल सत्ती ने वितरित किए 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक

Politics Una
DNN ऊना
25 सितंबर। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बजत भवन में 22 परिवारों को 6 लाख रुपए के सहायता चैक प्रदान किए। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से लाभार्थियों को प्रदान किए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हर पीड़ित की भरपूर करते हैं तथा हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बहुत कम समय में मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न आपदाओं में जानी-माली नुकसान होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब परिवारों की मदद की जाती है तथा उसी दिशा में आज 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास मंत्र को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत है। जय राम सरकार ने मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में लगभग 1.50 लाख नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाया है तथा अब हिमाचल प्रदेश में कुल 5.30 लाख से अधिक पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वृद्ध जनों को प्रदान की जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की है। यही नहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपए की गई है, ताकि वह सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तिलक राज सैणी, ऊना नगर भाजपा अध्यक्ष सुरजीत सैणी, महामंत्री नवीन पुरी, पार्षद पवन कपिला, पुष्पा देवी, खामोश जैतिक, सुरिंदर सांगरा, कैप्टन चरण दास, उर्मिला देवी, मोहन सिंह, जसविंदर सिंह, विवेक शर्मा, उदयवीर सिंह ठाकुर, शुभम सैणी, विनय शर्मा व सुरेश कुमार सहित एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल तथा तहसीलदार विजय राय उपस्थित रहे।

 

News Archives

Latest News