सड़क दुर्घटना में दादी पोता की मौत, बस स्टैंड के समीप हुआ हादसा

Baddi Baddi + Doon Crime

DNN बद्दी

07 दिसम्बर। बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर बद्दी बस स्टैंड के समीप एक टिप्पर की चपेट में आने से माजरू गांव के दादी पोता की मौत हो गई है। टिप्पर की चपेट में आने से इनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के परिजनों को सौंप दिया।

रणजीत सिंह (20) व कौशल्या देवी (65) बाइक पर सवार हो कर बद्दी बस अड्डे आ रहे थे। कौशल्या देवी को उसका पोता बाइक पर बस पकड़वाने के लिए बद्दी आ रहा था। बस स्टैंड के मुहाने पर ही एक टिप्पर में महिला का शाट लिपट गया जिससे यह दोनों बाईक से गिर गए। बाइक से गिरने के बाद उनके ऊपर से टायर निकल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने टिप्पर के खिलाफ मामला दर्ज कर करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News