संस्कृत महाविद्यालय नाहन में रक्तदान शिविर आयोजित

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

17 नवंबर। जिला मुख्यालय नाहन स्थित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ब्लड बैंक अधिकारी डा. निशी जसवाल ने की। दरअसल संस्कृत कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में एनएसएस इकाई ने आज स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, ताकि समय पर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त देकर उसके जीवन को सुरक्षित किया जा सके। शिविर में कॉलेज के काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। जिला ब्लड बैंक अधिकारी डा. निशी जसवाल ने कहा कि रक्तदान ही महादान है। आज छात्रों ने काफी संख्या में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अधिकतर छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज लग चुकी है। उन्होंने इस शिविर में रक्तदान करने वाले छात्र-छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया।
बता दें कि संस्कृत महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही है और इसी के तहत आज छात्रों ने रक्तदान किया।

News Archives

Latest News