DNN बद्दी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस)का शिविर का शुभारंभ राज्य विद्युत बोर्ड बरोटीवाला के एसडीओ रोबिन बैंसल ने किया। शिविर के दौरान स्कूल के स्वयंसेवी 17 छात्र व 10 छात्राएं स्कूल परिसर व वार्ड की सफाई के अलावा लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक भी करेंगे। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए रॉबिन बैंसल ने कहा कि शिविर में उन्हें जो अनुशासन सिखाया जाएगा, उसे वह अपने जीवन में उतार लें। यह उनके भविष्य में बेहद काम आएगा। रोबिन बैंसल ने कार्यक्रम संचालन के लिए पांच हजार रुपये प्रदान किए और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि दस दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवी छात्र विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि एनएसएस का प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले छात्र को दो प्रतिशत अतिरिक्त अंक मिलते हैं। उन्होने बताया कि राष्ट्र की युवाशक्ित के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता में वो हर समय तत्पर रहात है। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यो में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्ट्र सेवा के गुणो का विकास होता है। एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि छात्रों की गतिविधियां सुबह साढ़े पांच बजे से कडे अनुशासन में आरंभ हो जाती है शिविर के दौरान छात्र आसपास की साफ-सफाई के अलावा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर जागरूकता रैलियां भी आयोजित करेंगे। उनके लिए खेल गतिविधियों के अलावा बौद्धिक विकास की कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इस मौके पर मु य अतिथि रोबिन बैंसल के अलावा एनएसएस प्रभारी नरेंद्र पाल, कार्यक्रम प्रभारी प्रेम देवी, समाजसेवी महेश कौशल भी मौजूद थे।















