DNN रेणुका जी
18 अप्रैल। सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने आज उपचार के दौरान नाहन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा देर रात करीब साढ़े 10 बजे पेश आया।
पुलिस के मुताबिक जगपाल निवासी गांव चाढ़ना तहसील ददाहू ने पुलिस थाना श्री रेणुका जी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बीती देर रात करीब साढ़े 10 बजे किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि चाढ़ना गांव के साथ एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सूचना के आधार पर जगपाल व उसका भाई मौके पर पहुंचे, तो देखा कि सड़क से नीचे खाला में एक कार एचपी79-1944 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी और कार के साथ कपिल नामक स्थानीय निवासी घायल अवस्था में पड़ा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से हालत गंभीर होने के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मामले की पुष्टि जिला के एसपी ओमापति जमवाल ने की है। उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना के संबंध में पुलिस थाना श्री रेणुका जी में धारा 279 व 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच की जा रही है।















