शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में मची भागदाड, बचाव को लेकर किया यह कार्य

Others Solan
DNN सोलन
कांगड़ा में वर्ष 1905 में आए भीषण भूकंप की घटना की याद में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने को लेकर माॅकड्रिल तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए किए। 
    शिक्षण संस्थानों में छात्रों को भूकंप तथा किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में जागरूक किया गया। इस दौरान छात्रों को भूकंप के समय किए जाने वाले कार्यों के तत्कालिक सुझाव भी दिए गए। ताकि भूकंप आने की स्थिति में कम से कम मानव क्षति और बचाव को लेकर छात्र जागरूक हो सके। माॅकड्रिल में स्थानीय स्कूलों के बच्चों के अतिरिक्त पुलिस, गृहरक्षक, अग्निशमन विभाग की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को भूकंप की स्थिति में सुरक्षा कवच, बचाव और राहत कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यालय प्रमुखों द्वारा विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान किए जाने वाले उपायों की भी जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत में अगर आप मौजूद हैं तो वहां से बाहर निकलकर खुले में आ जाएं। खुले मैदान की ओर भागें. भूकंप के दौरान खुले मैदान से ज्यादा सेफ जगह कोई नहीं होती। किसी बिल्डिंग के आसपास न खड़े हों। अगर आप ऐसी बिल्डिंग में हैं, जहां लिफ्ट हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें।  ऐसी स्थिति में सीढ़ियों का इस्तेमाल ही बेस्ट होता है। घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें। घर की सभी बिजली स्विच को आॅफ कर दें।  अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो बिल्डिंग में मौजूद किसी मेज, ऊंची चैकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है। भूकंप से बचाव पर आधारित ड्रिल के बाद इवेक्युएशन ड्रिल भी करवाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को कांगड़ा भूकंप 1905 की त्रासदी के अलावा भूकंप के खतरों और उससे बचाव को लेकर शिक्षण संस्थान के मुखिया विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। 
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। 

News Archives

Latest News